• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में छठ महापर्व की धूम, कल सूर्य को अर्ग देने उमड़ेगा पूर्वांचल समाज; घाटों पर तैयारियां पूरी

ByADMIN

Nov 14, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261114 WA01131

हरिद्वार में छठ महापर्व की धूम, कल सूर्य को अर्ग देने उमड़ेगा पूर्वांचल समाज; घाटों पर तैयारियां पूरी

धर्मनगरी हरिद्वार में छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय इस महापर्व का आज दूसरा दिन है। खरना के साथ ही छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बहादराबाद स्थित छठ घाट पर भी विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां कल तीसरे दिन शाम को हजारों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग एकत्रित होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।

पंडित गोलू चौबे ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्वांचल से शुरू हुआ यह महापर्व आज पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी पूर्वांचल समाज के लोग इस पर्व को बड़े उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाते हैं। छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और सूर्य उपासना के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *