• Tue. Jul 7th, 2026

5 दिन से लापता युवती आखिर मिली! 13 किमी घने जंगल में घायल हालत में मिली, SDRF ने चलाया जीवन बचाने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

ByADMIN

Jul 7, 2026
WhatsApp Image 2026 07 07 at 10.10.30 PM

5 दिन से लापता युवती आखिर मिली! 13 किमी घने जंगल में घायल हालत में मिली, SDRF ने चलाया जीवन बचाने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 5 दिनों से लापता युवती को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने घने जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। मजखाली क्षेत्र की रहने वाली युवती 1 जुलाई 2026 से लापता थी, जिसके बाद SDRF पोस्ट सरियापानी की टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आखिरकार 7 जुलाई को टीम को बड़ी सफलता मिली और सुंदरखाल से करीब 12–13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती घायल अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती जंगल में रास्ता भटक जाने के कारण वहीं फंस गई थी।

युवती के मिलने के तुरंत बाद SDRF टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और दुर्गम जंगल से स्ट्रेचर के सहारे सुरक्षित रोड हेड तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया। लगातार पांच दिनों तक कठिन परिस्थितियों में चले इस सर्च अभियान की सफलता से युवती के परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं SDRF टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *