• Fri. Jul 17th, 2026

AI वीडियो पर हुआ विवाद कटघरे में खड़े हुए दिखाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई ओर नेता फेसबुक यूजर के खिलाफ की गई एफआईआर दर्ज।

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 17, 2026
file 00000000485c7207891ecf144798e779

AI वीडियो पर हुआ विवाद कटघरे में खड़े हुए दिखाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई ओर नेता फेसबुक यूजर के खिलाफ की गई एफआईआर दर्ज।

 

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक एआई वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चौहान ने फेसबुक यूजर के खिलाफ थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली में एआई से बनाए गए एक वीडियो को लेकर मामला गरमा गया। वीडियो में देश के प्रमुख नेताओं को गलत तरीके से पेश किए जाने का आरोप है। भाजपा नेता और क्षेपंस सदस्य अनिल चौहान ने इस संबंध में घनसाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घनसाली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से संचालित एक फेसबुक आईडी पर अमरजीत डांगरा नामक व्यक्ति द्वारा एक एआई वीडियो शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख हस्तियों को कोर्ट के कटघरे में खड़ा दिखाया गया है, जहां उनसे विभिन्न मामलों में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चौहान ने थाना घनसाली में शिकायत पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच के लिए इसे साइबर सेल को भेजा जाएगा, जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed