• Wed. Aug 12th, 2026

तमक नाले पर 24 घंटे में बहाल हुआ संपर्क मार्ग, तमक नाले को लेकर और क्या कुछ कहा कम धामी ने जानने के लिए पूरी खबर पढ़े।

ByAmit Agarwal

Aug 12, 2026
IMG 20260812 174035 scaled

चमोली

चमोली की नीति घाटी में बादल फटने के बाद आए सैलाब से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बह जाने के बाद प्रभावित गांवों का संपर्क टूट गया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि प्रशासन और विभिन्न राहत-बचाव एजेंसियों की तत्परता से महज 24 घंटे के भीतर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर आवागमन बहाल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत का सीमांत क्षेत्र है और पुल बहने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ था। लोगों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने युद्धस्तर पर काम किया। ह्यूम पाइपों के जरिए वैकल्पिक मार्ग तैयार कर संपर्क मार्ग को फिर से सुचारू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों की सराहना की और कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *