• Sat. Oct 10th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग तेज

ByArjun Burman

Oct 10, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 10 13 48 45 770 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग तेज

:धर्मनगरी हरिद्वार के बहादराबाद और आसपास के गांवों से किसानों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। सुबह-सवेरे हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आसमान से बरसे ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। अब प्रभावित किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बहादराबाद क्षेत्र में अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी ईश्वर चौहान के मुताबिक, सुबह के समय हुई ओलावृष्टि से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। महीनों की मेहनत और लागत के बाद तैयार हो रही फसलों पर मौसम की मार ने किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

ओलावृष्टि से परेशान किसानों ने अब शासन-प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराने की मांग की है।

किसान नेताओं का कहना है कि पटवारी और लेखपालों को प्रभावित खेतों में भेजकर फसल नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराया जाए। साथ ही छोटे और मध्यम किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

अब सवाल यह है कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत कब मिलेगी? किसानों की निगाहें अब सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *