• Sat. Oct 10th, 2026
728x90-Top-2

नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा, पितरों का किया तर्पण; बोले मोदी जी के साथ है देश की जनता

ByArjun Burman

Oct 10, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 10 13 55 05 537 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा, पितरों का किया तर्पण; बोले मोदी जी के साथ है देश की जनता

पितृ विसर्जनी अमावस्या के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में अपने पूर्वजों की स्मृति में पूजा-अर्चना कर पितरों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर वर्ष पितृ पक्ष की अमावस्या पर हरिद्वार आने का अवसर मिलता है और इस बार भी उन्हें यहां आकर पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि विधि-विधान से पूजा और तर्पण संपन्न हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया।

वहीं, दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दिल्ली में जितने लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं, उससे सौ गुना अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने चुनाव जीता है और पश्चिम बंगाल में भी पार्टी जीत दर्ज करेगी। सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि देश की जनता सब जानती है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हर दिन हजारों लोग जाते हैं, जबकि राष्ट्रपति से भी प्रतिदिन सैकड़ों लोग मुलाकात करते हैं। ऐसे में किसी के मिलने जाने को लेकर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी कर रही है, अच्छा कर रही है। जनता मोदी जी के साथ है, भाजपा के साथ है और विकास के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *