हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, ऑटो समेत 4 कारों को मारी टक्कर चालक का हाथ कटकर हुआ अलग
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई।
दुर्गा चौक के पास बस ने एक ऑटो और चार कारों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका हाथ कटकर अलग हो गया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसा एक निजी अस्पताल के बाहर हुआ, जहां बस ने खड़ी कारों को भी चपेट में ले लिया।
गनीमत रही कि उस समय अस्पताल के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


