- चार घंटे में फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में तमंचे से चलाई गोली, खुद को बचाने के लिए पुलिस को दी झूठी सूचना
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विक्की पर जान से मारने की नीयत से 315 बोर के तमंचे से फायर किया था। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर खुद के ऊपर फायरिंग होने की झूठी सूचना दी।
पुलिस ने जांच के दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए और आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पुरानी रंजिश और पूर्व में हुई फायरिंग को घटना की वजह बताया गया है। आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेंद्र, निवासी कटारपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


