• Tue. Oct 13th, 2026
728x90-Top-2

डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं

ByArjun Burman

Oct 13, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 13 16 36 40 846 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं

हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर नाराजगी जताई। मेयर कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान से जुड़ा मामला है। कौशिक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से इस मामले में पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की आधिकारिक सोच को दर्शाता है।

मदन कौशिक ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है और उत्तराखंड ने जनरल बिपिन रावत जैसे वीर सपूत भी देश को दिए हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सेना और देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। इस दौरान मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान और भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *