• Thu. Oct 15th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का एक्शन, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल और शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

ByArjun Burman

Oct 15, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 10 15 14 14 14 028 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का एक्शन, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल और शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के झबरेड़ा में महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 14 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर झबरेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी हरिद्वार और एसपी ग्रामीण के निर्देशन में झबरेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सचिन पुत्र राकेश, निवासी ग्राम भगतोवाली को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रीति तोमर सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *