• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार के-रोशनाबाद में आउट सोर्स उपनल कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कराने की सीएमओ हरिद्वार से की मांग

ByAfreen Bano

Mar 29, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220329 120210

 

 

हरिद्वार में आउट सोर्स उपनल कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने हेतु दिए गए आदेश को निरस्त कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार मैं कर्मचारियों ने एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को सौपा। आपको बताते चलें कि आउट सोर्स उपनल एनएचएम ,आउट सोर्स टीएनएम ,व पीआरडी कर्मचारी की सेवा 31 मार्च 2022 को समाप्त करने के आदेश जारी हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हमे यह नियुक्ति कोविड-19 महामारी के अंतर्गत आउट सोर्स के माध्यम से दी गई थी। जिसमें कोविड-19 की प्रथम लहर के वक्त जुलाई 2020 मैं कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई थी कर्मचारियों का कहना है कि जिस वक्त कोई अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहा था उस वक्त अपनी जान को जोखिम में डालकर हम लोगों ने कार्य किया आज हम लोगों की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं । जोकि सरासर अन्याय है उनका कहना है कि जिन पदों पर वर्तमान में एनएचएम आउट सोर्स( टीएनएम) द्वारा वर्तमान समय में नियुक्ति की जा रही है उनपर हमे परमानेंट किया जाना चाहिए। जिन कर्मियों ने वर्ष 2020 महामारी की प्रथम द्वितीय व तृतीय लहर में निरंतर कार्य किया सभी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र के माध्यम से 11 माह का सेवा विस्तार किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *