सियासी हलकों में बढ़ रही सरगर्मी इस विधानसभा
सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सी एम् पुष्कर सिंह धामी
सियासी हलकों में बढ़ रही सरगर्मी इस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सी एम् पुष्कर सिंह धामी :-सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना पहला राजनीतिक दौरा चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कर रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है। सियासी जानकारों का मानना है कि दौरे के बहाने मुख्यमंत्री चंपावत की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं।
सियासी हलकों में बढ़ रही सरगर्मी इस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सी एम् पुष्कर सिंह धामी
दरअसल मुख्यमंत्री को अगले छह महीने में विधानसभा का चुनाव लड़ना है। उपचुनाव के लिए वह ऐसी सीट की तलाश में हैं, जहां उनकी चुनावी राह निष्कंटक और सहज हो। धामी के खटीमा विधानसभा चुनाव में हारने से लेकर उनके मुख्यमंत्री बनने तक करीब आधा दर्जन विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश कर चुके हैं।
विधायक कैलाश गहतोड़ी
इसमें एक नाम विधायक कैलाश गहतोड़ी का भी है। गहतोड़ी चंपावत विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपना पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत का ही लगाया। यही वजह है कि उनके इस दौरे के चुनावी निहितार्थ टटोले जा रहे है।
सीट कुर्बान करने को तैयार विधायकों की संख्या कम नहीं
हालांकि भाजपा में ही मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट कुर्बान करने को तैयार विधायकों की संख्या कम नहीं। लेकिन भाजपा का एक वर्ग चाहता है कि अपने विधायक के बजाए कांग्रेस के किसी विधायक से सीट खाली कराई जाए तो राजनीतिक रूप से ज्यादा बेहतर रहेगा।
कांग्रेस मुख्यालय
कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को सीएम के लिए सीट की तलाश का मुद्दा खासा चर्चा में रहा। कुछ कांग्रेस नेताओं ने निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के सामने अपनी इस चिंता को जाहिर किया। कांग्रेसियों का कहना था कि इस बात की काफी चर्चा है कि कोई कांग्रेसी विधायक भाजपा के संपर्क में है। यदि ऐसा हुआ तो यह काफी दुखद होगा। प्रीतम सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि अब भाजपा की कोई साजिश कामयाब नहीं होने वाली है।
दौरे के बहाने चंपावत की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं
त्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस दौरे के बहाने चंपावत की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं। यदि चुनावी हवा उनके अनुकूल रही तो आने वाले दिनों में चंपावत में उनकी दौड़धूप और बढ़ जाएगी।
चंपावत से उपचुनाव लड़ने की संभावना
इधर, भाजपा के हलकों में भी मुख्यमंत्री चंपावत से उपचुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि चंपावत सीट पर यह चुनावी फार्मूला तैयार हो सकता है कि मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़ें और गहतोड़ी को राज्य सभा भेज दिया जाए।