• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

टिहरी से एक बहुत ही दुखद खबर ,तहसील के बेल परोगी मोटर मार्ग पर हुआ दर्द नाक हादसा

ByAfreen Bano

Apr 7, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220407 160021 Chrome

टिहरी (new Tehri) से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है टिहरी (Tehri):जिले में नैनबाग(nain Bagh) तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 02 लोग घायल हो गए। बता दें कि घटना बीती देर रात 9 बजे लगभग की बताई जा रही है। जब ये लोग विकासनगर(Vikas Nagar) से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे।

वहीं, सूचना के मुताबिक, यूटिलिटी(utility) वाहन संख्या UK 07 CA 2711 विकासनगर(Vikas Nagar):से शादी का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यूटिलिटी:वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की जानकारी पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया।

यह भी पढ़े-बड़ी खबर- विदेश भागने की फिराक में था यह आरोपी, इस एयरपोर्ट पर चड़ा पुलिस के हत्थे।

आपको बता दें कि 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रैफर ;किया गया है। वहीं, हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव अस्पताल (Hospital) दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखे गये हैं। पंचायत नामा की कारवाई आज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *