• Fri. Jun 27th, 2025

बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम दंपत्ति की पिटाई,घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

BySANJAY PUNDIR

Apr 10, 2022
IMG 20220410 WA0039

बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम दंपत्ति की पिटाई

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन करना मुस्लिम कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया। इसी रंजिश के चलते मोहल्ले के मुस्लिम लोगों ने कार्यकर्ता और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। हालांकि मामले में दोनों पक्षो की शिकायत पर अब पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीडियो लिंक

रुद्रपुर भूतबंगला के मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अनीस मियां अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार ने बीजेपी का समर्थन किया था। अनीस का कहना है कि वो भाजपा का पुराना समर्थक है और अल्पसंख्यक मोर्चे का नेता भी है। इस बार विधान सभा मे उसके छेत्र से भाजपा को अधिक वोट मिलने के बाद कुछ मुस्लिम लोग उसके विरोधी बन गए और  उसके खिलाफ फतवा जारी कर बहिष्कार कर दिया। जाये दिन उसके परिवार पर कमेंट करते रहते है।

5 अप्रैल को उनकी दुकान में पड़ोसी के लड़के ने आकर बेटे को “काफिर” कहा कर चिढ़ाया था। जिसको लेकर विवाद हुआ और अरोपियों ने चुनावी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर उसकी, पत्नी, बेटे और बेटी की बेरहमी से पिटाई की थी। आरोप है कि इस दौरान उसको कहा गया कि उसने चुनाव में भाजपा को सपोर्ट किया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने अनीस और परिवार पर उनके बेटे और परिजनों की पिटाई का आरोप लगाया है।

पूरे मामले में पुलिस ने अनीस की शिकायत पर तीन परिवारों के 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी अब अनीस और उसके 3 परिजनों पर केस दर्ज कराया है।

IMG 20220410 WA0040
पूरी घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता का परिवार बेहद डरा हुआ है। उन्हें मुस्लिम समाज के कुछ लोग कौम का दुश्मन करार दे रहे हैं। अब पुलिस इस मामले में एक्शन लेने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *