• Fri. Jun 27th, 2025

पति पत्नी के झगड़े ने लिया विकराल रूप, पति ने कर दिया पत्नी के साथ ये काम ,क्या है पूरा मामला tap कर जाने।

ByAfreen Bano

Apr 11, 2022
Screenshot 20220411 121049 WhatsApp 1

पति पत्नी के बीच हुए झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। पति ने गुस्से में पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ये मामल रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा का हैं

Screenshot 20220411 121049 WhatsApp

आपको बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में अमन अपनी पत्नी पिंकी के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था जिसके चलते पिंकी अपने घर गई हुई थी। आज पिंकी वापस अपने पति के घर पहुंची तभी दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। बात कहासुनी से लेकर इतनी आगे बढ़ी कि अमन ने अपनी पत्नी पिंकी पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस और 108 को दी।

Screenshot 20220411 115646 WhatsApp

मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल पिंकी को सिविल अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले पिंकी की मौत हो गई।

Screenshot 20220411 115731 WhatsApp

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वही आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *