• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

सिडकुल में चोरों ने मचाया आतंक क्या है पूरा मामला tap कर जाने।

ByAfreen Bano

Apr 13, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220413 114955 WhatsApp

 

हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में जहां चोरों ने आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाया हुआ है वहीं, पुलिस भी लगातार शातिर चोरों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने चोरों के ऐसे ही शातिर गिरोह को रंगे हाथ दबोचा है. पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

 

Screenshot 20220413 114946 WhatsApp

सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के ऐसे ही तीन शातिर चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा है.
वहीं, पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम आशु कटारिया, प्रवीण कटारिया और आशीष बताया है।

पुलिस ने इन तीनों चोरों के पास से चोरी का सामान ले जाने के लिए प्रयोग होने वाले ऑटो को भी बरामद किया है. सिडकुल थाना इंचार्ज प्रमोद उनियाल ने बताया पकड़े गए तीनों आरोपियों को अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *