• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

क्षेत्राधिकारी वन प्रभाग दिनेश नौटियाल ने जंगली जानवरों के लिए की जाने वाली पानी की व्यवस्था को लेकर दी विस्तृत जानकारी।

ByAfreen Bano

Apr 26, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220426 161255 WhatsApp

क्षेत्राधिकारी वन प्रभाग दिनेश नौटियाल ने जंगली जानवरों के लिए की जाने वाली पानी की व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जंगली जानवरों के लिए गर्मी का मौसम बिना पानी के जानलेवा साबित हो जाता है जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए जिन स्थानों पर जंगली जानवर अक्सर झुण्ड के रूप में दिखाई देते हैं ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां वाटरहाल बनाए गए हैं उन्होंने बताया कि जितने भी वाटरहाल बनाए गए हैं

Screenshot 20220426 161315 WhatsApp

उन में पानी की व्यवस्था लगातार की जा रही है उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए जंगलों में पानी की व्यवस्थाओं के लिए कई तरह के संसाधन किए हुए हैं जिसमें पानी के बोरवेल, पाइप के माध्यम से स्रोत का पानी और टैंकरों की मदद से बनाए गए वाटरहाल में पानी की व्यवस्था को सुचारू किया जाता है। जिसे किसी भी सूरत में गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों को पानी की कमी से जूझना ना पड़े। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके साथ साथ आबादी क्षेत्रों में भी वन विभाग की टीम सक्रिय रुप से कार्य कर रही है। क्योंकि अक्सर खाने-पीने की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर लेते हैं, जिसकी रोकथाम के लिए रिहायशी इलाकों में वन विभाग की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *