• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

नगर निगम बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों ने किया हंगामा,हंगामा करने की क्या है वजह tap कर जाने।

ByAfreen Bano

Apr 27, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220427 132238 WhatsApp

हरिद्वार नगर निगम में प्रस्तावित बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। भाजपा पार्षदों द्वारा किए गए हंगामे की वजह से अब पहले कार्यकारिण की बैठक होगी उसके बाद 05 मई को फिर से बोर्ड बैठक बुलाई गई है। बोर्ड बैठक के शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि हरिद्वार नगर निगम में भाजपा पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में उनके प्रस्तावों को शामिल नहीं किया गया। मेयर और नगर निगम के अधिकारी बिना प्रस्तावों के बजट पास कराना चाहते है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर अनीता शर्मा ने भाजपा पार्षदों के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि नगर निगम की देनदारी कर्मचारियों के हित में बैठक होनी चाहिए थी लेकिन भाजपा पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *