• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म आज घोषित होगा परिणाम जानिए कैसे देखे पूरा रिजल्ट। ब्यूरो रिपोर्ट

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 6, 2022
728x90-Top-2
ubse 1200 1618799841

 

उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म आज घोषित होगा परिणाम जानिए कैसे देखे पूरा रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आज 6 जून को परिणाम घोषित होने वाले हैं।

उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म आज घोषित होगा परिणाम जानिए कैसे देखे पूरा रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022मुख्य बातें यूबीएसई यानी उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आज जारी किया जाएगा रिजल्ट।आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर होगा जारी।ऑनलाइन के अलावा SMS से भी चेक कर सकते हैं यूके बोर्ड परीक्षा परिणाम।

UK Board, UBSE 10th and 12th Results Date 2022: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) की बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है और आज, 6 जून, 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले हैं। छात्र उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 28 मार्च से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी और इसके बाद से लगातार छात्र बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 99.56 फीसदी रहा था. 12वीं की परीक्षा में 99.71 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं. जबकि लड़कों का रिजल्ट 99.04 फीसदी रहा था. वहीं, हाईस्कूल की बात करें तो 99.09% रिजल्ट रहा था. 10वीं की परीक्षा में 99.30 फीसदी लड़के और 98.86 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं.

पिछले साल नहीं हुई थी बोर्ड परीक्षा
कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड बोर्ड ने पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. बोर्ड ने इसके स्थान पर वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किए थे.10वीं कक्षा के लिए, 9वीं और 10वीं के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है. जबकि 12वीं के परिणाम, कक्षा 10, 11 और 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किए गए थे.

रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट

ubse.uk.gov.in के माध्यम से जारी किया जाएगा। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूबीएसई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *