• Fri. Jun 27th, 2025

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

ByAfreen Bano

Jul 16, 2022
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

 

मानव और पर्यावरण के अंतरसंबंधों का अनूठा पर्व है हरेला : आदेश चौहान
विधायक आदेश चौहान ने हरेला पर्व के अवसर पर शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र के निकट भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण किया साथ ही क्षेत्र वासियों को पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

IMG 20220716 WA0420

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास की आवश्यकता है प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का पर्व हरेला मानव और पर्यावरण के अंतर संबंधों का अनूठा पर्व है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जल हवा और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।प्रकृति से छेड़छाड़ जीवन के लिए खतरा है यह कोरोना ने समझा दिया है।मानवता और पीढ़ियों को बचाने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।

IMG 20220716 WA0423

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ,महामंत्री राधेश्याम पाल,मंत्री नेत्रपाल,मंजू नौटियाल,मंगलमूर्ति शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर,संदीप राठी,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शीतल पुंडीर,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कर्णवाल,देवकीनंदन पुरोहित,नगर पालिका सभासद अशोक मेहता, पंकज चौहान,अजय मलिक,चंद्रभान सहित वृंदावन बिहारी,हरिनाम कटियार,पंकज सुजान सिंह बिष्ट, भारत भूषण,राजेंद्र सैनी,बलराम नौटियाल, एके माथुर,रोहित पाल,नागेंद्र चौहान, प्रमोद शर्मा, शांतनु मिश्रा,राजवीर त्यागी,महावीर चौधरी,भूषण शर्मा,त्रिलोक जी,तिलक वशिष्ठ,पवन सक्सेना,सुभाष वर्मा,सुभाष सारस्वत,आरके माहेश्वरी,हरेंद्र सिंह, ए एन उपाध्याय आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *