• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 

ByAfreen Bano

Aug 10, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220810 202120 WhatsApp

 

उप जिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और प्रतिनिधि मौजूद रहे इस मौके पर तय किया गया कि 12 अगस्त को सर्वे मैदान से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो माल रोड होते हुए लाइब्रेरी गांधी चौक पर समाप्त होगी इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित जिला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Screenshot 20220810 202127 WhatsApp 1

बैठक में तय किया गया कि सभी स्कूल के अध्यापक अपने-अपने स्कूलों से 25 से 50 बच्चे तिरंगा रैली में लेकर आयेंगे साथ ही इस दौरान यातायात को भी डायवर्ट कर दिया जाएगा इसके लिए मौके पर पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया वहीं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्कूली विद्यार्थियों के लिए जल की व्यवस्था करें साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है इस मौके पर स्कूल से आए अध्यापकों ने कई सुझाव भी दिए साथ ही तय किया गया कि स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और इस दौरान यातायात को डायवर्ट कर दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *