• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दुधारू पशुओं पर मंडरा रहा है, बीमारी का खतरा, अब तक हो चुकी है कई पशुओं की मौत।

ByAfreen Bano

Aug 17, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220817 141924 WhatsApp

ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में लंपी बीमारी से चार दुधारू पशुओं की मौत हो गई।

क्षेत्र में लंपी बीमारी बढ़ने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।

Screenshot 20220817 141822 WhatsApp

क्षेत्र में कई गांवों में पशुओं में बीमारी फैल रही है। काफी पशु इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

इस बीमारी से पशुओं के शरीर पर मोटे-मोटे फफोले पड़ रहे हैं।

बाद में यह फफोले जख्म का रूप ले लेते हैं। इस बीमारी से पशुओं की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है।

राजू चौहान व सुभाष सैनी निवासी बादशाहपुर की दुधारू गाय, धूम सिंह चौहान निवासी हरसीवाला की दुधारू गाय, वरुण चौहान निवासी हरसीवाला की दुधारू भैंस की लंपी बीमारी से मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, धारीवाला, हरसीवाला, टिकौला, शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, शेरपुर, भट्टीपुर, रानीमाजरा, चांदपुर समेत कई गांवों में पशुओं में लंपी बीमारी फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *