• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार के बिशनपुर गांव में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल की बर्बाद।

ByAfreen Bano

Aug 17, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220817 151532 WhatsApp

ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के गांव बिशनपुर में लगातार आ रहे हाथियों के झुण्ड ने किसानों की पांच बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया।

किसानों ने वन प्रभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।

एक माह से हाथियों का झुण्ड बिशनपुर, कुण्डी, कटारपुर व चांदपुर के नजदीक खेतों में आ रहे हैं।

किसानों के रोकथाम के उपाय करने के बावजूद हाथियों के झुंड गन्ने की फसलों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

Screenshot 20220817 151518 WhatsApp

उपवन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया हाथियों की रोकथाम के लिये कई उपाय किये गए।

हाथी गन्ने व धान को खाने के प्रयास में अक्सर खेतों में आते रहते हैं। जांच कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *