• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिला संत को महामंडलेश्वर बनाया।

ByAfreen Bano

Aug 27, 2022
728x90-Top-2

 

नारी शक्ति को बढ़ावा देने और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंजनी अखाड़े में एक ओर महिला संत को महामंडलेश्वर बनाया गया है।

Screenshot 20220827 135643 WhatsApp

आपको बता दे कि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और अन्नपूर्णा भारती जैसी कई महिला संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर है। गुरुवार को हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में असम की रहने वाली साध्वी संजना नंद गिरी का विधि विधान से अखाड़े की महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिशेक किया गया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर और तमाम साधु संतो की मौजूदगी में चादर पोषी की गई।

Screenshot 20220827 135725 WhatsApp 1

इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश से मातृ शक्ति को निरंजनी अखाड़े में शामिल किया गया है और अब साध्वी संजना नंद गिरी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ जनसेवा का कार्य करेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद कहा कि साध्वी संजना नंदगिरी एक ज्ञानी और श्रेष्ठ साध्वी हैं

Screenshot 20220827 135706 WhatsApp 1

इसलिए ही उन्हें निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *