• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

6 से 8 सितंबर तक भरे जाएंगे नामांकन, पत्र ऐसे में जिलाधिकारी पहुंचे ब्लॉक बहादराबाद ,किया नामांकन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

ByAfreen Bano

Sep 6, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220906 192543 WhatsApp 1

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ब्लॉक बहादराबाद पहुंचे जहां उन्होंने नामांकन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने नामांकन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जानकारी दी कि 1 दिन पहले सीडीओ द्वारा सभी जगहों पर निरीक्षण कराया गया था सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।

Screenshot 20220906 192535 WhatsApp 2

उन्होंने कहा कि 3 दिन की प्रक्रिया अब नामांकन के लिए निर्धारित की गई है प्रत्याशी अपने नामांकन 3 दिन के भीतर करेंगे जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए जिसको लेकर हमारी ओर से सभी तैयारियां दुरुस्त कर दी गई है सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम कर दिए गए हैं जिला अधिकारी ने बताया कि नामांकन के बाद आचार संहिता के चलते आदर्श आचार संहिता के तहत सभी RO, ARO, SDM कुछ सर्कुलर जारी किए जा चुके हैं और उन्हें दिशा निर्देश दिया जा चुका है के नामांकन के बाद प्रत्याशियों की वित्तीय लिमिट को मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र में किए जा रहे प्रचार के माध्यम तथा चुनाव में खर्च की जा रही धनराशि पर नजर बनाकर रखें तथा प्रत्याशियों के द्वारा खर्च किए जा रहे धन का ब्यौरा प्रत्याशियों से लें जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि जिस तरह से हमारे द्वारा तैयारियां की गई हैं निश्चित तौर पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *