• Fri. Jun 27th, 2025

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा समिति के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

ByAfreen Bano

Sep 10, 2022
Screenshot 20220910 123300 WhatsApp

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा समिति के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में बढ़ रही भ्रष्टाचारी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया समिति के प्रदेश सचिव तेज सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है

Screenshot 20220910 123248 WhatsApp

उन्होंने कहां है कि प्रत्येक विभाग में आज भ्रष्टाचारी अपने चरम पर है उत्तराखंड राज्य में भाजपा के प्रत्येक मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और बड़ा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को दूसरों के घरों में झांकने के बजाएं अपने घर में देखना चाहिए उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री उन जगहों पर तो नजर बना रहे हैं जहां कुछ नहीं मिलता और जहां जिस राज्य में भ्रष्टाचारी चरम पर है और भाजपा की सरकार है वहां देखने की जहमत नहीं उठा रहे हैं आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है

Screenshot 20220910 123302 WhatsApp

साथ ही यह भी मांग की है कि जो भी मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचारी में लिप्त हैं उन सभी के ऊपर जांच बैठाई जाए और सभी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि आज जिस किसी भी क्षेत्र में चले जाओ भ्रष्टाचारी अपने चरम पर है चाहे वह शिक्षा हो ,विकास कार्य हो ,सरकारी योजनाएं हो या कोई अन्य कार्य भ्रष्टाचारी अपने चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *