• Tue. Nov 17th, 2026
728x90-Top-2

फूलगढ़ गांव में कच्ची शराब पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने दी सफाई।

ByAfreen Bano

Sep 15, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220915 122823 WhatsApp

हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से हुई मौतों के मामले में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने आखिरकार अब माना है कि फूलगढ़ गांव में हुई मौतें शराब पीने से हुई है। शराब कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए हरिद्वार के जिलाधिकारी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रथम दृष्टया शराब से मौतें नहीं होने की बात कही थी।

Screenshot 20220915 080702 WhatsApp

4 दिनों में मौत के आंकड़े बढ़ने के बाद स्थिति बदली है। आपको बता दें कि 10 सितंबर को फूलगढ़ गांव में शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद डीएम ने बयान जारी कर शराब पीने के कारण मौत ना होने की बात कही थी। आज जिलाधिकारी ने फूलगढ़ और शिवगढ़ गांवों का दौरा कर मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *