• Fri. Jun 27th, 2025

उत्तराखंड के चीला में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद सभी राजनैतिक दलों में आक्रोष।

ByAfreen Bano

Sep 24, 2022
ankita bhandari murder case 1 369x246 1

 

उत्तराखंड के चीला में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद प्रदेश के सभी सामाजिक और राजनीतिक दलों में आक्रोश है। लगातार धरने प्रदर्शन कर प्रदेश भर में अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की जा रही है।

Screenshot 20220924 162202 WhatsApp

शनिवार को हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में फांसी की सजा देने की मांग की।

Screenshot 20220924 162234 WhatsApp

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अंकिता हत्याकांड से देवभूमि की छवि और भी ज्यादा धूमिल हुई है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस मामले में जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए और अंकिता हत्याकांड के जो भी दोषी हो उन्हें जल्द ही फांसी की सजा दी जाए।

वही दूसरी तरफ रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और आज प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और अंकिता के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की।

Screenshot 20220924 164631 WhatsApp

इस दौरान दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन भाजपा सरकार में भाजपा के ही कार्यकर्ताओं के द्वारा बेटियों के साथ इस तरह की घटना होना बड़ा ही निंदनीय है जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और मांग की जाती है कि अंकिता के हत्यारों को सरकार जल्द से जल्द फांसी दे। वही कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी ने भी कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं और यह बड़ा ही निंदनीय है। भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा की बात करती है लेकिन प्रदेश में बेटियाँ कितनी सुरक्षित हैं यह इस घटना से सिद्ध होता है। उन्होंने प्रदेश की सभी महिला मोर्चा से आह्वान किया कि सभी महिला मोर्चा इस दर्दनाक घटना को लेकर एक मंच पर आ जाएं और आरोपी अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाकर अंकिता को इंसाफ दिलाने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *