स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर के 75 शहरों में हरिद्वार नगर निगम को पहला स्थान मिला है। एक अक्तूबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी।
सर्वेक्षण में पहला स्थान पाने के बाद हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा और नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने नगर निगम के सभी कर्मचारियों और पार्षदों को सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के सभी पार्षद भी मौजूद रहे। मेयर अनिता शर्मा ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे नगर निगम के छोटे बड़े सभी कर्मचारियों की महनत है और भाजपा और कांग्रेस के सभी पार्षदो ने एकजुट होकर इस उपलब्धि को हासिल किया है।
नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि अब उनका प्रयास है कि वो देश में गंगा टाउन से अलग अन्य सर्वेक्षण में भी नंबर एक की पोजिशन हासिल करें इसके लिए उन्होंने वेस्ट एनर्जी पर काम करने के लिए गेल से भी करार किया है।