• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा के दोनों जिला पंचायत सीट जीतकर अपने विरोधियों को चटाई धूल :

ByAfreen Bano

Sep 29, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220929 WA0022

हरिद्वार पंचायत चुनाव का परिणाम आ चुका है ऐसे में किसी प्रत्याशी को जीत हासिल हुई,तो किसी को करना पड़ा हार का सामना आप को बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को रानीपुर विधानसभा की दोनों जिला पंचायत सीट औरंगाबाद एवं सलेमपुर 2 पर भारी जीत मिली है दोनों सीटों पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के बेहतर चुनाव प्रबंधन से बेहद आसान तरीके से जीत हासिल हो गई।

Screenshot 20220929 120947 WhatsApp 1

औरंगाबाद वार्ड 3 सीट पर प्रत्याशी श्रीमती विमलेश देवी ने 3857 और सलेमपुर दो से प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी चौहान ने 838 वोटों से अपने विरोधियों को भारी शिकस्त दी।

अपने विधानसभा की दोनों सीटें जीतकर विधायक आदेश चौहान ने अपने राजनीतिक कौशल से अपने विरोधियों को धूल चटा दी। उन्होंने क्षेत्र के विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया तथा इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा के पक्ष में बंपर वोट करना भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगाना है अब जनता विरोधियों के दुष्प्रचार के प्रभाव में नहीं आती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *