• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार ट्रैकिंग नीति.ट्रैकरों के पंजीकरण के साथ ही दल के लीडर को एक सेटेलाइट फोन..

ByADMIN

Oct 7, 2022
728x90-Top-2
treking tours 500x500 1

उत्तराखंड में ट्रैकरों की सुरक्षा के लिए बनेगी ट्रैकिंग नीति,पंजीकरण के साथ दिया जाएगा सेटेलाइट फोन

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों की चढ़ाई करने वाले ट्रैकरों और ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार ट्रैकिंग नीति बना रही है।

पर्यटन विभाग की ओर से नीति का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

नीति में ट्रैकरों के पंजीकरण के साथ ही दल के लीडर को एक सेटेलाइट फोन भी दिया जाएगा।

जिससे पर्वतारोहण दल के किसी मुश्किल में फंसने या लापता होने की स्थिति में आसानी से लोकेशन का पता लग सकेगा।

 

इसके अलावा पोर्टरों को प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर लाइसेंस देने के लिए नीति में प्रावधान किया जा रहा है।

प्रदेश में हर साल देश दुनिया के पेशेवर ट्रैकरों के अलावा साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले पर्यटक ट्रैकिंग के लिए आते हैं।

कई बार पर्वतारोहण दल के साथ घटनाएं हुई हैं।

अब सरकार ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों और ट्रैकरों की सुरक्षा के लिए नीति बना रही है।

वर्ष 2003-04 में पर्वतारोहण के लिए गाइडलाइन बनाई थी।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *