• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरी खंड गंगनहर को दिवाली तक किया बंद।

ByAfreen Bano

Oct 8, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221008 090033 WhatsApp

हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरी खंड गंगनहर को दिवाली तक बंद कर दिया गया है। वार्षिक मेंटेनेंस के लिए हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंग नहर का प्रवाह रोक दिया गया है। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर में पेयजल संकट पैदा हो सकता है। यूपी सिंचाई विभाग के द्वारा हर साल दशहरा की रात से दीपावली तक गंग नहर बंद की जाती है। इस दौरान गंग नहर की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य किया जाता है।

Screenshot 20221008 090028 WhatsApp

यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक मेंटेनेंस के लिए गंगा बंदी हर साल की जाती है। हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गंगाजल छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *