• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की छापेमारी जारी।

ByAfreen Bano

Oct 15, 2022
728x90-Top-2
IMG 20221015 WA0005

ब्रेकिंग न्यूज

 

हरिद्वार :– त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिलावट का धंधा भी शुरू हो जाता है जिसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट।

 

हरिद्वार के शिवालिक नगर और लालढांग में मिठाइयों के पांच सैंपल भरे हैं।

 

फूड सेफ्टी ऑफिसर संदीप मिश्रा ने बताया कि लालढांग से कलाकंद और बर्फी के सैंपल भरे गए हैं।

 

जबकि शिवालिक नगर से काजू कतली, सोन पापड़ी और डोडा बर्फी के सैंपल लिए गए हैं।

 

मिठाइयों के सभी सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजा जाएगा।

 

यदि मिठाइयों के सैंपल जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो वाद दायर कर आ गई कार्रवाई की गई। बताया कि त्योहारी सीजन को लेकर सैंपल भरे जाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *