• Fri. Jun 27th, 2025

राजाजी टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर हड़ताल जारी।

ByAfreen Bano

Oct 17, 2022
Screenshot 20221017 091757 WhatsApp

आठ महीने से वेतन न मिलने से नाराज राजाजी टाइगर रिजर्व में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल लगातार जारी है। राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी 11 रेंजों के करीब 200 आउटसोर्स कर्मचारी बीती छह अक्टूबर से कार्य बहिष्कार कर चीला रेंज के मेन गेट पर धरना जमाए बैठे हैं।

Screenshot 20221017 091707 WhatsApp

रविवार को इस सहायक वन कर्मचारी संघ और वन बीट अधिकारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस धरने को समर्थन दिया और सरकार से इनकी सभी मांगो को पूरा करने की गुहार लगाई। आपको बता दें कि आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व में पालतू हाथियों के पालन पोषण तथा वन और वन्य जीवों की सुरक्षा से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे है। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार से ठेकेदारी प्रथा बंद करने, एकमुश्त में पिछले आठ माह का वेतन देने, हर महीने पीएफ और ईएसआई का पैसा देने संबंधित पांच सूत्रीय मांगो को पूरा करने की मांग की है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उन्होंने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *