• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप।

ByAfreen Bano

Oct 19, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221019 113220 Google

हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है। बीते दिन पहले ही भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख के साथ अन्य सदस्य पदो की शपथ ग्रहण करवाई है, तो वही अब भाजपा की जीत पर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। जहां एक तरफ बीजेपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जीत का जश्न मनाया जा रहा है वही दूसरी तरफ हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की, भाजपा ने पंचायत चुनाव में सत्ता बल,धन बल, बाहू बल का सहारा लेकर जीत हासिल की है, इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा की सत्ता का दुरोपयोग करके कांग्रेस के प्रतियाशियो की बार बार रिकाउंटिंग कराई गई और जीते हुए प्रतियाशियों को हारा हुआ घोषित कर दिया गया।आरोप यही खत्म नहीं हुए विधायक अनुपमा रावत ने तो ये भी कहा की हरिद्वार के त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा ने लोक तंत्र की धज्जियां उड़ा कर रख दी है।बरहाल पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर विपक्ष अभी भी हमलावर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *