• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

10 दिन बाद आनी है बेटी की बरात , फरार महिला की तलाश में जुटी पुलिस। दुल्हन की मां जेवर लेकर अपने प्रेमी संग फरार ।।

Byrashmi kashyap

Dec 5, 2022
728x90-Top-2
1 26

10 दिन बाद आनी है बेटी की बरात , फरार महिला की तलाश में जुटी पुलिस ।

आजकल शादी के पहले भागने की खबरें बहुत आ रही है। कभी लड़की जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो जाती है तो कभी लड़का शादी से मुकर जाता है। लेकिन हरिद्वार जिले से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। जहां एक लड़कीकी बरात आने वाली है , लेकिन इससे पहले ही लड़की की मां अपने प्रेमी संग दहेज का सामान लेकर फरार हो गई। यह खबर सुनकर सब चकित हो गये। जी हां खबर एकदम पक्की है। अब परिजन शादी की तैयारी छोड़ दुल्हन की मां को ढूढ़ रहे है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की पिछले साल मौत हो गई थी। महिला का एक बेटा एवं तीन बेटियां है। बताया जा रहा है कि महिला की बड़ी बेटी की शादी आगामी 14 दिसंबर को है। ऐसे में घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। अभी से खरीददारी से लेकर मेहमानों का आना-जाना भी शुरु हो गया था। रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भी भिजवाया दिये गये है। परिवार के लोग बाजार से शादी का सामान खरीदने में जुटे है। घर में सोने-चांदी के जेवरात के अलावा एक लाख रुपये भी रखे हुए थे।

अब दुल्हन की मां शनिवार की रात अपने प्रेमी के साथ घर में रखे जेवरात एवं एक लाख रुपये लेकर फरार हो गई। जब रात में महिला वापस नहीं आयी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद महिला की तलाश की गई। वहीं युवक से भी संपर्क किया गया लेकिन उसका भी कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब शादी की सभी तैयारी छोड़ घर के परिजन महिला की तलाश में जुट गये। वहीं मंगलौर कोतवाली में रविवार को इस संबंध में शिकायत की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *