• Fri. Jun 27th, 2025

हरिद्वार में मेयर अनीता शर्मा और भाजपा पार्षदों के बीच घमासान मचा हुआ है।

ByAmit Agarwal

Dec 5, 2022
IMG 20221205 182452

– भाजपा पार्षद आरोप

हरिद्वार में मेयर अनीता शर्मा और भाजपा पार्षदों के बीच घमासान मचा हुआ है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के द्वारा भाजपा पार्षदों पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद अब ने भाजपा पार्षदों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पलटवार किया है।

IMG 20221205 182452 IMG 20221205 182440

पार्षदों ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ना सिर्फ नगर निगम की कार्यवाही में हस्तक्षेप करते हैं बल्कि निजी हितों को साधने के लिए नगर निगम और जनता के कामों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। पत्नी अनिता शर्मा के मेयर बनने के बाद वो राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए है इसलिए नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करके रोजगार ढूंढ रहे है।
आरोप लगाया कि 2 दिन पहले फूल फरोशी का टेंडर खुलने के दौरान मेयर प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त ऑफिस पहुंचकर हंगामा काटा था और टेंडर प्रक्रिया निरस्त करा दी थी। भाजपा पार्षदों ने सरकार से मांग करते हुए मेयर अनिता शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *