• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

जिला अधिकारी के आदेश पर रावली महदूद ब्रह्मपुरी अंबेडकर चौक से अतिक्रमण को हटाया गया।

ByAfreen Bano

Dec 22, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221222 132259 WhatsApp

सिडकुल-प्रशासन ने ब्रह्मपुरी डॉ.बीआर अंबेडकर चौक और रामधाम कॉलोनी में करीब 20 साल से हुए अतिक्रमण को हटा दिया है। आपको बता दें अवैध रूप से लगाए गए खोको को हटाने पर दुकानदारों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस और सिडकुल प्रशासन के सामने उनकी एक न चली।

Screenshot 20221222 132213 WhatsApp

सिडकुल क्षेत्रीय प्रबंधक गिरधर सिंह रावत ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। उसके बाद भी वह अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। तीन दिन पहले भी अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटाने के नोटिस जारी किए गए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर ब्रह्मपुरी और रामधाम कॉलोनी से करीब 120 खोखे हटा दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *