• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च ।।

Byrashmi kashyap

Dec 27, 2022
728x90-Top-2
IMG 20221227 WA0043

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने इस फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
कलरव फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश धामी ने कहा कि माया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज होने से पूर्व 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार नितिन एवं अम्बिका आर्य हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर जगदीश भारती हैं। इस फिल्म का अधिकांश फिल्मांकन उत्तराखण्ड में हुआ है। यह फिल्म 06 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,  संजय तिवारी, माया धामी, गीता उनियाल, बीना उपाध्याय एवं विदुषी उपाध्याय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *