• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में भर्ती घोटालों पर मुख्यमंत्री से तत्कालीन निष्पक्ष जांच की करी मांग

ByP Sharma

Feb 5, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230206 002724

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में भर्ती घोटालों पर मुख्यमंत्री से तत्कालीन निष्पक्ष जांच की करी मांग

आपको बता दें कि रविवार को रुड़की पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने प्रदेश में विभिन्न बढ़ते घोटालों को लेकर सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है उन्होंने कहा है कि जिस तरह से उत्तराखंड में भर्ती घोटाला चल रहा है इसको लेकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उन्होंने कहा की जेई,ऐई भर्ती घोटाले के साथ जो अन्य घोटाले भी सामने आ रहे हैं उन पर मुख्यमंत्री को कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन निष्पक्ष जांच कर सख्त निर्णय लेना चाहिए शादी साथ उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी जो भी भर्ती आयोग के माध्यम से की गई है अगर उन पर भी किसी तरह का संदेह है तो मुख्यमंत्री के द्वारा उन पर भी निष्पक्ष जांच बैठा नहीं चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि अगर किसी जांच के बाद कोई परीक्षा रद्द की जाए तो छात्रों से किसी भी तरह कि दोबारा फीस न ली जाए साथ ही साथ परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्रों का रेल और बस का किराया भी माफ किया जाना चाहिए जिससे युवाओं को लाभ मिल सके उन्होंने सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इन सभी मुद्दों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने समस्त देश व प्रदेशवासियों को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *