• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने रविदास जयंती कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया,उत्तराखंड में लगातार बढ़ता जा रहा पार्टी का परिवार..

ByP Sharma

Feb 6, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230206 WA0106

प्रिंस शर्मा/न्यूज़ इंडिया टाइम्स

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने रविदास जयंती कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया,उत्तराखंड में लगातार बढ़ता जा रहा पार्टी का परिवार

सोमवार को रुड़की के बेल्डा ग्राम पहुँचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने रविदास जयंती कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान लक्सर के महाराजपुर गांव के रहने वाले तीन बार के ग्राम प्रधान और विधायक का चुनाव लड़ चुके पदम सिंह ने भी आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले का दामन थामा है।
IMG 20230206 WA0105
आपको बता दें कि सोमवार को रुड़की के बेलडा ग्राम में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह पहुंचे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सेठपाल सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समस्त ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा के द्वारा ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज से बुराइयों को दूर किया जा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ता चला जा रहा है।

IMG 20230206 WA0083

इसी कड़ी में लक्सर के महाराजपुर गांव के रहने वाले तीन बार के ग्राम प्रधान और विधायक का चुनाव लड़ चुके पदम सिंह ने भी आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले का दामन थामा है। पार्टी में उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें हरिद्वार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वह लगातार
प्रदेश में अलग-अलग जगह बैठक में पहुंच रहे हैं और दलित समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले एक जोरदार आगाज करेगी और चुनाव में अहम भूमिका अदा करेगी।
IMG 20230206 WA0075
वही सूत्रों के अनुसार जल्द ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले में जिला हरिद्वार के कई ग्रामों के प्रधान भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं जिसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही जिला हरिद्वार में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *