• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात..

ByP Sharma

Feb 9, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230208 WA0050

प्रिंस शर्मा/न्यूज इंडिया टाइम्स

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,रूड़की पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ने दी जानकारी

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेशाध्यक्ष सेठपाल सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ दिल्ली में भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

IMG 20230208 WA0052
आपको बता दें कि गुरुवार को रुड़की पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उनके द्वारा प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की गई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि भानियावाला से ऋषिकेश तक फोरलेन बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री जी के द्वारा करोड़ों रुपए प्रदेश को सौगात के रूप में दिए गए हैं जिसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और प्रदेश में विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

IMG 20230208 WA0053

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले जी के निर्देश पर लगातार उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और विभिन्न जगहों पर जनता के साथ बैठक कर संवाद भी किया जा रहा है और आमजन की समस्याएं भी सुनी जा रही है। लगातार प्रदेश में जनता का रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है जिसके लिए वह प्रदेश की जनता के आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *