• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

श्री प्रभुग्रीन विले एकेडमी में कार्यक्रम का हुआ आयोजन,नन्हे मुन्ने बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुति..

ByP Sharma

Feb 26, 2023
728x90-Top-2
IMG 20230225 WA0056

ब्यूरो रिपोर्ट/न्यूज़ इंडिया टाइम्स

भगवानपुर

भगवानपुर के बहबलपुर ग्राम में स्थित श्री प्रभु ग्रीन विले एकेडमी में यूकेजी कक्षा की ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें यूकेजी कक्षा के बच्चों के द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा माई सेल्फ , सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा कविताओं की प्रस्तुति दी जिसको देखकर परिजन गद गद हो उठे। परिजनों द्वारा स्कूल प्रबंधन , स्टाफ की काफी प्रशंसा की गई। परिजनों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में उत्साहवर्धन बढ़ेगा।

IMG 20230225 WA0057

स्कूल की प्रधानाध्यापिका मोनिका गुप्ता ने बताया कि बच्चों इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चो का मनोबल बढ़ता है। तथा बच्चे हर जगह अच्छी परफॉर्मेंस करते हैं। इस मौके पर जितेंद्र कुमार प्रबंधक , डा गीता सैनी , सीमा सैनी , ऋतु सैनी , दीपिका , दिव्या , शिखा , रुचि , चांदनी , प्रियंका , वैशाली , प्रदूमन आदि सहित बच्चो के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *