• Fri. Jun 27th, 2025

बाजपुर में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

ByPRAVESH RAI

Nov 21, 2021
Screenshot 2021 11 21 17 39 45 92 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

संवाददाता – प्रवेश राय

बाजपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कनवेयर बैल्ट का बटन दबाकर व गन्ना डालकर किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर चीनी के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। चीनी मिल मे पहली गन्ने से लदी बैलगाडी व ट्रेक्टर ट्राली के मालिक को कैबिनेट मंत्री ने कम्बल व बाल्टी देकर व उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बता दें कि बाजपुर की चीनी मिल बदहाली के आंसू बहा आ रही है। जिसके आधुनिकीकरण करने की लंबे समय से वहां चल रही है लेकिन चीनी मिल की बदहाल स्थिति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। चीनी मिल के बदहाल होने की स्थिति के चलते इस वर्ष चीनी मिल का पेराई सत्र बीते वर्ष की अपेक्षा देरी से शुरू हुआ। इस दौरान चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने किया। जहां कैबिनेट मंत्री ने पूजा अर्चना करने के उपरांत कन्वेयर बेल्ट का बटन दबाकर वह गन्ना डालकर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल को निरंतर चलाने के लिए लगातार प्रयासरत है ऐसे में अधिकारियों को चीनी मिल सही तरीके से चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीनी मिल के निरंतर चलने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जिससे किसान सही समय पर चीनी मिल को गन्ना दे सकेंगे और किसान दूसरी फसल लगाने में जुट सकेगा। साथ ही उन्होंने चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होने पर सभी किसानों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *