• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की मुलाकात,उत्तराखण्ड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर की चर्चा,,

ByADMIN

May 24, 2023
728x90-Top-2
FB IMG 1684916927194

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता  अक्षय कुमार ने मुलाकात कर उत्तराखण्ड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा की।

FB IMG 1684916938147

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य दिन प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके लिए नई फिल्म नीति पर भी कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अभिनेता श्री अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री को अपनी केदारनाथ धाम की यात्रा से अवगत कराया व श्री केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा की व तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *