• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक ।

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 16, 2023
728x90-Top-2
Picsart 23 06 16 21 39 52 476 scaled

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक ।

 

बैठक गुरू कृपा धाम भूपतवाला हरिद्वार में प्रारंभ हुई। उक्त अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रोफेसर जे. पी. सिंघल एवं मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय महेंद्र कपूर की गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री शिवानंद सिन्दनखेड़ा द्वारा किया गया। प्रोफेसर जे.पी. सिंघल ने कहा कि हमें इस अभ्यास वर्ग में राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज की मूल अवधारणा को समझना है।

हमारा उद्देश्य है कि मैं की अवधारणा नहीं बल्कि हम की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक को सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी समझ विकसित करनी है। इस अभ्यास वर्ग के माध्यम से सर्व समाज एक साथ कार्य करने में सहयोगी होगा ऐसी अवधारणा विकसित करनी है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक ।

इस कार्यक्रम में 22 राज्यों के 196 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से दक्षिण क्षेत्र प्रमुख बालकृष्ण भट्ट, अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र प्रमुख एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ शेखर बसंत अत्रे, अखिल भारतीय संगठन मंत्री जी लक्ष्मण जी उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार एवं समस्त प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री संजय कुमार सैनी जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *