• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार कल करेंगे योग दिवस पर योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योग

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 20, 2023
728x90-Top-2
Picsart 23 06 20 19 48 15 901 scaled

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार कल करेंगे योग दिवस पर योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योग

21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित योग कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ योग में सहभागिता करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज योग दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार पहुंचे ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रात्रि हरिद्वार में निवास करेंगे जिसके बाद वह सुबह 5:00 बजे पतंजलि योगपीठ में आयोजित योग कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग करेंगे। हरिद्वार पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने जहां योग दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी तो साथ कहा कि योग आज हर घर की पहचान बन गया है जिसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है और योग ने अपनी उपयोगिता विश्व के कठिन समय रोना काल में लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या में कहा कि योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हमारे योगाचार्यों ने भी योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने योग को भारत की विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा कि योग में मन और चित्त की मलिनता को दूर करने की ताकत है। योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है जिसमें योग की बड़ी भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। उन्होंने कहा योग दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाए एवं लोगों में योग के प्रति उत्साह हो यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। उन्होंने कहा आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *