• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

शिवालिक नगर में मुख्य नाले को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष

ByPRAVESH RAI

Dec 2, 2021
728x90-Top-2
Screenshot 2021 12 02 13 56 52 02 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

नगर पालिका शिवालिक नगर में मुख्य नाले को लेकर आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा से विधायक पद उम्मीदवार प्रशांत राय सहित स्थानीय नागरिकों में रोष देखने को मिला स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस वक्त नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा इस नाले को तोड़ना शुरू किया गया उस वक्त स्थानीय नागरिकों के द्वारा इसका विरोध किया गया जिसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि इस नाले को खोल कर इसके सफाई कर नाले का निर्माण दोबारा कराया जाएगा स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बोर्ड लगाकर नाले के निर्माण कार्य को पूर्ण दिखा दिया गया है जबकि अभी नाले को ढका जाना बाकी है इस नाले की पुनः एक बार सफाई होनी अभी बाकी है उनका कहना है कि नाले के अंदर सफाई ना होने के कारण जमा हुई गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय नागरिकों को बड़ी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *