• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

मंडलीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए टीम हरिद्वार द्वारा शिक्षकों से सम्पर्क।

Byrashmi kashyap

Nov 26, 2023
728x90-Top-2
IMG 20231126 WA0023

हरिद्वार , एससी-एसटी शिक्षक ऐसोसिएशन, गढ़वाल मंडल का दो दिवसीय अधिवेशन 28, 29 नवंबर को श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग देहरादून में आयोजित किया जा रहा है ! इसमें संगठन की बेहतरी के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और उनके निदान को लेकर भी चर्चा की जाएगी ! एसोसिएशन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष मेघराज सिंह और महामंत्री जीतपाल सिंह ने बताया कि ऐसोसिएशन के गढ़वाल मंडल अधिवेशन को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार की ओर से भी शिक्षकों के दो दिवसीय अवकाश का पत्र जारी करा दिया गया है। जिससे जनपद के समस्त शिक्षक बिना किसी समस्या के अधिवेशन में प्रतिभाग कर सकेंगे ! जिलाध्यक्ष मेघराज सिंह और जिला महामंत्री जीतपाल सिंह ने सभी शिक्षकों से अधिवेशन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति और विचारों के माध्यम से संगठन में एक नए उत्साह व ऊर्जा का प्रवाह होगा। उत्साह एवं एकता का संदेश नवनिर्वाचित होने वाले शिक्षक प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए ऊर्जा का संचार करेगा । साथ ही इससे शिक्षक हितों की पैरवी करने के साथ ही विभिन्न पदों पर प्रत्याशी बने शिक्षकों का हौसला भी बढ़ेगा। दोनों ने कहा कि आंतरिक लोकतंत्र की बेहतरी के लिए सभी शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में प्रतिभाग करें। किसी भी संगठन की मजबूती, प्रगतिशीलता एवं जीवंतता के लिए उसके अधिक से अधिक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पहली अनिवार्यता मानी गई है। ऐसोसिएशन के मुख्य जिला संरक्षक मोदी मल तेगवाल, जिला संरक्षक योगराज सिंह, सीपी सिंह, त्रिलोकी नाथ तथा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी समस्त शिक्षकों से अधिवेशन में प्रतिभाग कर अपनी एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। आज मांगे राम मोर्या जी के आवास पर अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मांगे राम मोर्या जी,कीरत पाल सिंह जी, अमित कुमार जी और जय कुमार सहगल जी ,विजय पाल सिंह और सामाजिक चिंतक रूप सिंह दधेरा आदि के साथ गहन चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *