• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

खन्नानगर गोलीकांड के आरोपी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Byrashmi kashyap

Dec 2, 2023
728x90-Top-2
IMG 20231202 WA0095

हरिद्वार। खन्नानगर गोलीकांड में जेल जा चुके मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवार परिवार के साथ बुरी तरह मारपीट की। पिता पुत्र को गाड़ी से खींचकर लात घूंसों से पीटा। जबकि कार में सवार महिला से भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता की। पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में विष्णु अरोड़ा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विष्णु अरोड़ा पूर्व में भाजपा का पदाधिकारी रहा चुका है। वर्तमान में एक पूर्व विधायक का करीबी भी बन गया है।
शिवमूर्ति चौक मायापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से अपने पति व पुत्र के साथ निजी वाहन से घर लौट रहे थे। रानीपुर मोड़ ककेपास अचानक एक दुपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिर गया। हालांकि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन फिर भी उनके वाहन का पीछा कर देवपुरा चौक के पास घेरकर रोक लिया। पति और पुत्र को वाहन से खींचकर विष्णु अरोड़ा और उसके साथियों ने बुरी तरह पिटाई की। आरोप लगाया कि सभी नशे में धुत्ते थे। वाहन में भी तोड़फोड़ करते हुए शीशे तक तोड़ डाले। महिला के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता की। छीना-झपटी के दौरान उसकी सोने की चेन, सोने अंगूठी और मोबाइल भी गिरने के बाद गुम हो गए। विष्णु अरोड़ा व उसके साथी जाते हुए हत्या कर देने की धमकी देकर भाग गए। परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा भी जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *